नरवल: नरवल तहसील के डोमनपुर के कंपोजिट विद्यालय में मनाया गया रीसाइकलिंग डे
नरवल तहसील के डोमनपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में भारतीय सेना 137 सीईटीएफ बीएन (टीए) 39 जीआर व नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में लोगों को जागरूक करते हुए गंगा टास्क फोर्स से सूबेदार बलराम ने बताया कि ग्लोबल रीसाइक्लिंग दिवस, दुनियाभर में हर साल 18 मार्च को मनाया जाता है।