नरवल: महाराजपुर के पुरवामीर चौराहे पर अराजकतत्वों ने परचून की गुमटी में लगाई आग
महाराजपुर के पुरवामीर चौराहे पर अराजकतत्वों ने परचून की गुमटी में आग लगा दी। पुरवामीर मोबाइल गश्त टीम द्वारा गुमटी से धुंआ उठता देख गुमटी मलिक को सूचना दी गई। गुमटी मालिक सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर गुमटी को खोल पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।