निज़ामाबाद: कुएं में गिरे नीलगाय के बच्चे को पुलिस और फायर विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के जमीन कटघर गांव में बुधवार को किसी समय कुएं में गिरे नीलगाय के बच्चे को निजामाबाद थाना पुलिस और फायर विभाग की टीम ने देर रात रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया पुलिस और फायर विभाग की तत्परता से बेजुबान जानवर की जान बच गई प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन कटघर गांव में नीलगाय का एक बच्चा किसी तरह कुएं में गिर गया था ।