खिरकिया: खिरकिया क्षेत्र में कृषि दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए; विक्रेताओं को पक्का बिल देने के निर्देश
Khirkiya, Harda | Oct 24, 2026 किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने हरदा जिले के खिरकिया क्षेत्र में कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान बीज की गुणवत्ता जांचने के लिए कुल 42 नमूने एकत्र किए गए। कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश और उपसंचालक कृषि प्रकाश ठाकुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।