भादरा: राष्ट्रीय लोक अदालत में 383 मामलों का सफल निस्तारण
भादरा में आयोजित वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों के 383 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रिलिटिगेशन के 31 मामलों में भी समझौता हुआ। कुल 91 लाख 98 हजार 700 रुपए के अवार्ड पारित किए गए। लोक अदालत में दो बेंचों ने आपसी सहमति से विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया।