बखरी: बखरी एसडीएम ने पीएचसी का निरीक्षण किया
बुधवार को दोपहर करीब एक बजे एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने अपने दल के साथ बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई, मरीजों के इलाज की स्थिति और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गहनता से जाँच की। एसडीएम ने स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।