बखरी: बखरी अनुमंडल पदाधिकारी सनी कुमार सौरभ ने प्लस पोलियो अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया
बखरी अनुमंडल पदाधिकारी सनी कुमार सौरभ ने प्लस पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को सुबह करीब दस बजे स्थानीय लोगों को जागरूक किया। उन्होंने इस अभियान के महत्व और उद्देश्य के बारे में क्षेत्रवासियों को समझाया और सभी से अपील किया की वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर दिलवाएं, ताकि पोलियो का उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके। यह अभियान 17नवंबर से 21नवंबर तक चलेगा।