बखरी: परिहारा में भोला कुमार सहनी पर अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
परिहारा में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। हालांकि अपराधियों की करतूत वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित भोला कुमार सहनी ने परिहरा थाने में आवेदन देकर बताया है कि मंगलवार की सुबह करीब 9 बजकर तीस मिनट पर हमारे साथ यह घटना हुआ है।