बखरी: उच्च विद्यालय परिहार में मनरेगा, पीएम आवास योजनाओं में धांधली के विरोध में एक दिवसीय धरना
बखरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय परिहार के मैदान में गुरुवार को सुबह करीब ग्यारह बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक जिला परिषद क्षेत्र संख्या 13 के जिला परिषद सदस्य अमित देव के नेतृत्व में उक्त क्षेत्र के सैकड़ों आम जनता के द्वारा एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया। संबोधन के दौरान जिला परिषद सदस्य अमित देव ने धांधली का सारा पोल खोल दिया।