बखरी: प्राणपुर निवासी महिला पर दबंगों ने की गाली-गलौज और मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर में एक महिला के साथ दबंगों के द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला प्राणपुर वार्ड नंबर 15 निवासी पारो देवी ने बखरी थाना ने आवेदन देकर बताया है कि रविवार को सुबह करीब दस बजे हम अपने खेत देखने गई थी तभी मोहम्मद तालीम,बबलू राय सहित पांच नामजद लोगों के द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया