बखरी: बखरी पूर्वी पैक्स में धान की खरीदारी हुई शुरू
बखरी प्रखंड स्थित बखरी पूर्वी पैक्स में शुक्रवार को सुबह दस बजे से धान की खरीददारी शुरू कर दी गई है।जानकारी देते हुए बीसीओ मेराज आलम ने बताया कि पहले दिन कुल 54 क्विंटल धान की खरीददारी की गई है।बीसीओ ने बताया कि आज 15 नवंबर को खरीददारी शुरू हुई। जो आगामी 15 फरवरी तक लगातार तीन महीने तक सभी पैक्सों पर भी की जाएंगी।