पटेरा: पटेरा थाना परिसर में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील
Patera, Damoh | Sep 10, 2026 गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पटेरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार मानसी अग्रवाल,थाना प्रभारी रचना मिश्रा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग मौजूद रहे,बैठक के दौरान गणेश उत्सव के आयोजन,सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई।