टाटीझरिया: टाटीझरिया के हेसाकोचा-भेडीबार में वन भूमि पर कुल्हाड़ी और जेसीबी से तांडव, ग्रामीणों में आक्रोश
टाटीझरिया प्रखंड के बेडम पंचायत अंतर्गत हेसाकोचा-भेडीबार के पांच एकड़ से अधिक की वन भूमि पर कुल्हाड़ी और जेसीबी का तांडव। सखुआ समेत सैकड़ों हरे पेड़ काट खेत और मकान बनाए गए, ग्रामीणों में भारी आक्रोश। ग्रामीणों की बैठक में बड़ा खुलासा: वन कर्मियों को 25 हजार रुपए घूस देने का आरोप। स्थानीय ग्रामीणों ने दोषियों पर कडी कार्यवाई करने की मांग की है।