गुप्त सूचना के आधार पर गोरौल पुलिस ने गुरुवार को 2 बजे दिन में पैगंबरप्र गोरीगामा गांव में छापेमारी कर नहर किनारे झाडी से लगभग 3 सौ लीटर विदेशी शराब बरामद किया। छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गया। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कारोबारी को पकडने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।