बरियारपुर: आत्मा ने बसंती रबि महा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया
शनिवार को प्रखंड कृषि कार्यालय के सभा कक्ष में आत्मा द्वारा बसंती रबि महा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान डॉ मुकेश कुमार, डॉ विनोद कुमार, एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।