गिधौर: धमना में नौ दिवसीय काली पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
Gidhaur, Jamui | Jun 21, 2026 जमुई जिले के धमना गांव स्थित प्राचीन मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में नौ दिवसीय वार्षिक काली पूजा को लेकर भक्ति और उल्लास का माहौल है। हर दिन सुबह और शाम पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को भी 6 बजे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा आरंभ होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे हैं।