डौण्डीलोहारा: प्रशासन की निष्क्रियता से बेखौफ हुए बोरवेल माफिया, विभागीय मिलीभगत की चर्चा तेज
बालोद जिले में भू-जल संरक्षण के लिए बोरवेल खनन पर प्रतिबंध लागू है, लेकिन डौंडीलोहारा ब्लॉक में यह आदेश बेअसर नजर आ रहा है। प्रतिबंध के बावजूद गांव-गांव में दिनदहाड़े अवैध बोरवेल खनन जारी है। लगातार सामने आ रहे मामलों और अब तक किसी भी मशीन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।