जिले में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवरी पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इनमें 2 आरोपी अवैध शराब बेचते पकड़े गए, जबकि 3 लोगों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने 18 जुलाई को कार्रवाई के दौरान परसुली निवासी अजय सोनकर 25 वर्ष के कब्जे से 24 पौवा देशी प्लेन शराब, बिक्री के 200 रुपये और एक स्कूटी सहित कुल करीब 72 हजार 120 रुपये का रुपए जब्त किया। वहीं मार्री निवासी राधेलाल देवांगन 61 वर्ष के पास से 15 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत एक हजार चार सौ 80 रुपये है, जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा कुलेश पटेल (नाहंदा), कीर्तन दास मानिकपुरी (नाहंदा) और ओमप्रकाश निषाद (आवासपारा, देवरी) के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण �