परसिया: कोसमी में आबकारी दल पर ततैयों का हमला, आबकारी अधिकारी, आरक्षक समेत चार लोग डंक से घायल
कोसमी में अवैध शराब भट्टी और महुआ लाहन नष्ट करने गई आबकारी की टीम पर शनिवार को ततैयों ने हमला कर दियां। हमला उस समय हुआ जब वे लाहन नष्ट कर रहे थे। लाहन की गंध से ततैये भडक गए। टीम ततैयों को देखकर दौडी। लेकिन सिर, हाथ, पीठ चेहरे कई जगह ततैयों ने डंक मार दिए। शनिवार को पांच बजे सभी परासिया अस्पताल पहंुचे। यहां इनका प्राथमिक उपचार किया गया।