बिहार: बिहार शरीफ पुलिस लाइन में उत्साह व देशभक्ति के साथ झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित
Bihar, Nalanda | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार शरीफ स्थित पुलिस लाइन में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर पुलिसकर्मियों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिस जवानों ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करते हुए तिरंगे को