कुंडा: बाघराय पुलिस ने चामुंडा देवी मंदिर से अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
बाघराय पुलिस ने चामुंडा देवी मंदिर से अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया की अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त गोविंद को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफतारी की है।