कुंडा: मनगढ़ में जगद्गुरु कृपालु परिषद ने हजारों जरूरतमंदों को सामग्री वितरित की
भक्ति धाम मनगढ़ में गुरुवार को शाम 5 बजे जगद्गुरु कृपालु परिषद की अध्यक्षा डॉ. श्यामा त्रिपाठी और डॉ. कृष्णा त्रिपाठी जी के नेतृत्व में भारी बारिश के बावजूद आठ हजार व्यक्तियों को आवश्यक घरेलू सामान और वस्त्र सम्मानपूर्वक प्रदान किए गए। जिसमें कुर्सी या वस्त्र जैसी वस्तुएँ शामिल रही। इसके पूर्व 14 से 16 जुलाई को कृपालु धाम में 2,000 लोगों को सामग्री दी थी।