कुंडा: राजापुर बिन्धन गांव में सड़क पर जलभराव, ग्रामीण परेशान, एसडीएम कुण्डा से की शिकायत
राजापुर बिन्धन गांव निवासी नीरज मिश्रा ने गुरुवार शाम 6 बजे एसडीएम कुण्डा को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की उनके गांव में जाने वाले रास्ते में जलभराव हो गया है। गांव में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया की जल भराव की वजह से आये दिन हादसे होते है। पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।