कुंडा: बाघराय इलाके के झझवारा गांव में सर्पदंश से किशोरी की हुई मौत, मचा कोहराम
बाघराय इलाके के झझवारा गांव निवासी हरि लाल यादव की 22 वर्षीय बेटी रोशनी की सर्पदंश से मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि गुरुवार रात खाना बनाने के लिए घर में रखे उपले को लेने रोशनी गई थी तभी उसमे बैठा सांप उसे डस लिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई । विधिक कार्रवाई की जा रही है।