कुंडा: मानिकपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अंतर्जनपदीय बदमाश को ललौली जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया, भेजा जेल
मानिकपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अंतर्जनपदीय बदमाश को किया लौंदा से ललौली जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है।सीओ कुंडा ने शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कीअवैध हथियारों के साथ एक अन्तर्जनपदीय अभियुक्त सुनील कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त पर प्रतापगढ़, प्रयागराज और बाराबंकी में हत्या, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहद केस दर्ज है।