पोड़ैयाहाट: निर्वाचन कार्यों में लापरवाही के आरोप में पोड़ैयाहाट के BDO और CO सहित अन्य कर्मियों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
निर्वाचन कार्यो में लापरवाही के आरोप में शुक्रवार को पोड़ैयाहाट के बीडीओ, सीओ एवं अन्य कर्मियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। गोड्डा के उप निर्वाचन अधिकारी कंचन कुमारी भूदोलिया ने पोड़ैयाहाट में निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाईं। निर्वाचन कार्यों में अपेक्षित रुचि नहीं रखने के आरोप में दोनों अधिकारियों सहित अन्य पर नोटिस जारी किया गया है।