गुन्नौर: तहसील गुन्नौर में बार वेलफेयर एसोसिएशन ने अधिवक्ता की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन
तहसील गुन्नौर में बार वेलफेयर एसोसिएशन ने अधिवक्ता जय भारद्वाज की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसके बाद मंगलवार शाम करीब 4 बजे एसडीएम विकासचंद्र को ज्ञापन सौंपकर दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की। बार वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि अधिवक्ता जय भारद्वाज के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर तथ्यों पर आधारित नहीं है।