मड़ावरा: मड़ावरा के लहर धाम तिराहे के पास साइकिल और बाइक की टक्कर में साइकिल चालक हुआ घायल
मड़ावरा के लहरधाम तिराहे के पास गुरुवार की शाम करीब 6 बजे एक साइकिल में बाइक ने टक्कर मार दी।जिससे साइकिल चालक घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है।घायल साइकिल चालक जलन्धर गाँव का रहने वाला बताया गया है।