पटना ग्रामीण: उत्तराखंड के मदरसों में 'ऑपरेशन सिंदूर' शामिल करने पर पटना में RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दी प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के मदरसों द्वारा अपने पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने का फैसले पर शनिवार को दोपहर 2 बजे पटना में राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना की बहादुरी तथा पराक्रम की कहानी हमारे बच्चों को पढ़ाई जानी चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे वीर कुंवर सिंह,सुभाष चंद्र बोस,भगत सिंह जैसे महान नायकों की कहानियां पढ़ाई जाती हैं।