पटना ग्रामीण: कदमकुआं थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग के मामले में फरार दो अपराधी गिरफ्तार, एसडीपीओ टाउन ने दी जानकारी
कदमकुआं थाना क्षेत्र में बीते 8 मई को स्कूटी सवार दो अपराधियों ने महिला से चेन छीन ली थी। पुलिस ने CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर 15 दिन बाद दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। शनिवार की दोपहर 1 बजे एसडीपीओ टाउन दीक्षा ने प्रेस वार्ता कर इसकी विस्तृत जानकारी दी।