पटना ग्रामीण: पटना: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर भारत के साथ पूरी दुनिया
शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे पटना में सवालों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा पाकिस्तान पर आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। आपने देखा जर्मनी ने भी स्पष्ट रूप से कहा कि भारत की कार्रवाई सराहनीय है। पूरी दुनिया इस बात पर सहमत है कि आतंकवाद से लड़ने की जरूरत है और भारत की कार्रवाई वाकई अद्भुभूत है