पटना ग्रामीण: राजीवनगर थाना इलाके से कोढ़ा गैंग के 2 अपराधी गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे पटना पुलिस के रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान कोढ़ा गैंग के दो अपराधियों की राजीवनगर इलाके से पकड़ा गया है। दोनों चोरी की बाइक से किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में आए थे। पकड़े गए अपराधियों का नाम विवेक यादव उर्फ रजनीश कुमार (28) और जय यादव (25) है। इनके पास से चोरी की बाइक, एक छोटा मोबाइल और 7700 रुपए बरामद किए गए हैं।