पन्ना: निमोनिया रोकथाम के लिए 'सांस अभियान' का शुभारंभ
Panna, Panna | Nov 13, 2024 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने निमोनिया से होने वाली नवजात और बाल मृत्यु को रोकने हेतु "सांस अभियान" की शुरुआत की है। यह अभियान 28 फरवरी 2025 तक चलेगा। जिला चिकित्सालय पन्ना में आज कलेक्टर सुरेश कुमार ने इस अभियान का शुभारंभ किया।