पन्ना: अहिरगवां कैंप में झोपड़ी में रहनेवाले आदिवासी परिवार को मिला था करोड़ों का हीरा, नीलामी नहीं होने से तंगी झेल रहा परिवार
Panna, Panna | Nov 12, 2024 पन्ना जिले के अहिरगवां कैंप में एक आदिवासी परिवार को खुदाई में एक करोड़ का 19 कैरेट हीरा मिला है, जिसे उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया। लेकिन नीलामी न होने से परिवार आर्थिक तंगी में जूझ रहा है। राजू का परिवार बेहद कठिनाई में जीवन व्यतीत कर रहा है, और उन्हें जल्द हीरे की नीलामी से उम्मीद है।