पन्ना: पन्ना में"जिम्मेदार मर्दानगी,यौन हिंसा की रोकथाम"नगर/ग्राम रक्षा समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम,महिला व बालसुरक्षा पर जोर।
Panna, Panna | Nov 12, 2024 पन्ना जिले में पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में एक दिवसीय सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का विषय "जिम्मेदार मर्दानगी – यौन हिंसा की रोकथाम" रखा गया, जिसके तहत नगर और ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को महिला और बाल सुरक्षा, जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम पर प्रशिक्षित किया गया।