गरखा: मुबारकपुर से पुलिस ने एक अधेड़ का अज्ञात शव बरामद किया
Garkha, Saran | Sep 21, 2024 गड़खा पुलिस ने शनिवार को मुबारकपुर गांव में एक गढ्ढे से अधेड़ की शव बरामद की। शव की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के करीब है। जब लोगों की नज़र नजर शव पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा दिया.