गरखा: अलोनी बाजार के समीप अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौत
Garkha, Saran | Sep 21, 2024 छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार के समीप अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से युवक की मौत हो गई. मृत युवक जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा निवासी 31 वर्षीय मणिकांत सिंह बताया जा रहा है.पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.