गरखा: कुदर बाधा गांव के समीप पानी भरे गड्ढे में डूबने से महिला की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा
Garkha, Saran | Sep 14, 2024 गरखा थाना क्षेत्र के कुदर बाधा गांव के समीप पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतिका कुदर बाधा निवासी केशव राय की पत्नी गीता देवी बताई जाती है।