बड़ौत: रठौडा में होली की परिक्रमा के दौरान एक युवक की सीने में गोली मारकर हत्या, 2 आरोपी हिरासत में लिए गए
Baraut, Bagpat | Mar 15, 2025 छपरौली थाना क्षेत्र के रठौड़ा गांव में होली की परिक्रमा के दौरान 2 पक्षों में विवाद हो गया। एक युवक ने धमकी देकर दूसरे युवक अमित उपाध्याय को तमंचे से सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। छपरौली पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा है। 2 व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।