बिदुपुर: बिदुपुर थाना के पुलिस ने खिलवत गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को किया गिरफ्तार
बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर खिलवत गांव में छापेमारी कर एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए वारंटी खिलवत निवासी संजीव कुमार बताया गया। बिदुपुर थाना की पुलिस पदाधिकारी ने बताया खिलवत गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।