बिदुपुर: चक सिकंदर रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के निकट एक युवक का मिला शव, जांच में जुटी जीआरपी
बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के निकट एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की सुचना पर पहुंची जीआरपी ने स्थानीय लोगों की मदद से शव की पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया।