Public App Logo
Jansamasya
Cwg
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
No video available

धन्यवाद Nakul Kamal Nath जी सांसद माननीय नकुलनाथ जी के सतत प्रयासों से छिन्दवाड़ा को मिली छिन्दवाड़ा-नैनपुर रेल #chw

MORE NEWS

कृषि तीर्थ के रूप में हर्रई के प्रगतिशील कृषक श्री पूरन लाल इवनाती का चयन

अब म.प्र.के साथ ही अन्य राज्यों के कृषक भी उनके खेत का भ्रमण कर प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों को सीख सकेंगे
============================================================

जिले के विकासखंड हर्रई के प्रगतिशील कृषक श्री पूरन लाल इवनाती का चयन मध्यप्रदेश शासन की आत्मा योजना के अंतर्गत राज्य के बाहर आयोजित एक्सपोज़र विजिट के लिए एक्सपोज़र साइट के रूप में किया गया है। अब मध्यप्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के किसान भी उनके खेत का भ्रमण कर प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों को सीख सकेंगे।
      शुक्रवार को उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर ने टीम के साथ श्री पूरन लाल इवनाती के खेत का निरीक्षण किया। कृषक श्री इवनाती ने अपने खेत को समन्वित कृषि मॉडल के रूप में विकसित किया है। यहां उद्यानिकी फसलों में केला, नारियल, आम, आंवला और कटहल के साथ गेहूं, मक्का एवं विभिन्न सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा पशुपालन और मत्स्य पालन को भी खेती के साथ जोड़ा गया है, जिससे उन्हें पूरे वर्ष नियमित आय प्राप्त हो रही है।
      प्राकृतिक खेती और समन्वित कृषि मॉडल के सफल क्रियान्वयन के कारण श्री पूरन लाल इवनाती का खेत अब कृषि तीर्थ के रूप में विकसित होगा, जहां विभिन्न राज्यों के किसान भ्रमण कर प्राकृतिक खेती की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अनुभव प्राप्त करेंगे।

कृषि तीर्थ के रूप में हर्रई के प्रगतिशील कृषक श्री पूरन लाल इवनाती का चयन अब म.प्र.के साथ ही अन्य राज्यों के कृषक भी उनके खेत का भ्रमण कर प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों को सीख सकेंगे ============================================================ जिले के विकासखंड हर्रई के प्रगतिशील कृषक श्री पूरन लाल इवनाती का चयन मध्यप्रदेश शासन की आत्मा योजना के अंतर्गत राज्य के बाहर आयोजित एक्सपोज़र विजिट के लिए एक्सपोज़र साइट के रूप में किया गया है। अब मध्यप्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों के किसान भी उनके खेत का भ्रमण कर प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों को सीख सकेंगे। शुक्रवार को उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर ने टीम के साथ श्री पूरन लाल इवनाती के खेत का निरीक्षण किया। कृषक श्री इवनाती ने अपने खेत को समन्वित कृषि मॉडल के रूप में विकसित किया है। यहां उद्यानिकी फसलों में केला, नारियल, आम, आंवला और कटहल के साथ गेहूं, मक्का एवं विभिन्न सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा पशुपालन और मत्स्य पालन को भी खेती के साथ जोड़ा गया है, जिससे उन्हें पूरे वर्ष नियमित आय प्राप्त हो रही है। प्राकृतिक खेती और समन्वित कृषि मॉडल के सफल क्रियान्वयन के कारण श्री पूरन लाल इवनाती का खेत अब कृषि तीर्थ के रूप में विकसित होगा, जहां विभिन्न राज्यों के किसान भ्रमण कर प्राकृतिक खेती की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अनुभव प्राप्त करेंगे।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

छिन्दवाड़ा में पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशन का हुआ लोकार्पण, जुन्नारदेव में भी आयोजित हुआ समारोह
===================================

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसी क्रम में छिन्दवाड़ा एवं जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य पूर्ण होने पर दोनों स्थानों पर लोकार्पण समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री विवेक बंटी साहू शामिल हुए।
       छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन का लगभग 17 करोड़ रुपये तथा जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन का लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है। छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, एसपी श्री अजय पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, पीसीएमएन श्री अरविंद कुमार मेश्राम, नोडल अधिकारी सीनियर डीईएन श्री अर्पित शरन, डीसीएम श्री अनिल बागले, सीआई श्री सुजीत कुमार, स्टेशन प्रबन्धक श्री हेमराज मीणा, श्री राजकिशोर तिवारी सहित अन्य रेलवे कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे ।
      इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा रेलवे द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, आधुनिक अधोसंरचना एवं बेहतर यात्री सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने चारफाटक क्षेत्र में प्रस्तावित अंडरब्रिज निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके निर्माण से आवागमन सुगम होगा और यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
      इसी प्रकार जुन्नारदेव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र में रेलवे अधोसंरचना के विकास से स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यात्रियों से संवाद कर रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान जुन्नारदेव में आयोजित कार्यक्रम में श्री शेषराव यादव, पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती, नगरपालिका अध्यक्ष श्री रमेश सालोडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं रेलवे अधिकारी व कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित थे।

Narendra Modi 
PMO India 
Dr Mohan Yadav 
CM Madhya Pradesh 
Bunty Vivek Sahu 
#procwa #छिंदवाड़ा #JansamparkMP 
Ministry of Railways, Government of India 
Jansampark Madhya Pradesh

छिन्दवाड़ा में पुनर्विकसित अमृत रेलवे स्टेशन का हुआ लोकार्पण, जुन्नारदेव में भी आयोजित हुआ समारोह =================================== प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इसी क्रम में छिन्दवाड़ा एवं जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य पूर्ण होने पर दोनों स्थानों पर लोकार्पण समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री विवेक बंटी साहू शामिल हुए। छिन्दवाड़ा रेलवे स्टेशन का लगभग 17 करोड़ रुपये तथा जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन का लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है। छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, नगर निगम महापौर श्री विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन, एसपी श्री अजय पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, पीसीएमएन श्री अरविंद कुमार मेश्राम, नोडल अधिकारी सीनियर डीईएन श्री अर्पित शरन, डीसीएम श्री अनिल बागले, सीआई श्री सुजीत कुमार, स्टेशन प्रबन्धक श्री हेमराज मीणा, श्री राजकिशोर तिवारी सहित अन्य रेलवे कर्मचारी व आमजन उपस्थित थे । इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा रेलवे द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री विवेक बंटी साहू ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, आधुनिक अधोसंरचना एवं बेहतर यात्री सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने चारफाटक क्षेत्र में प्रस्तावित अंडरब्रिज निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके निर्माण से आवागमन सुगम होगा और यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इसी प्रकार जुन्नारदेव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र में रेलवे अधोसंरचना के विकास से स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यात्रियों से संवाद कर रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान जुन्नारदेव में आयोजित कार्यक्रम में श्री शेषराव यादव, पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती, नगरपालिका अध्यक्ष श्री रमेश सालोडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं रेलवे अधिकारी व कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित थे। Narendra Modi PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Bunty Vivek Sahu #procwa #छिंदवाड़ा #JansamparkMP Ministry of Railways, Government of India Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

"नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0" के तहत आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6000 कि.ग्रा. महुआ लाहन व 85 लीटर कच्ची शराब की गई जब्त
============================================================

"नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0" के तहत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त क्रमांक-1 एवं 2 की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।
     शुक्रवार को आबकारी अमले ने ग्राम रंगीनखापा, लकड़ाई जम्होड़ी एवं पिपरिया वीरसा में घरों, नदी-नालों तथा झाड़ियों में संचालित अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 6 चढ़ी हुई भट्टियां, 6000 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 85 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं।
      इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं वृत्त प्रभारी श्री जी.एल. मरावी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री भारती गोंड, श्री वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, श्री राजेश सिंघल, उपनिरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश, सुश्री पूर्णिमा बरकड़े, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित था।

"नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0" के तहत आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6000 कि.ग्रा. महुआ लाहन व 85 लीटर कच्ची शराब की गई जब्त ============================================================ "नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान 2.0" के तहत कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त क्रमांक-1 एवं 2 की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। शुक्रवार को आबकारी अमले ने ग्राम रंगीनखापा, लकड़ाई जम्होड़ी एवं पिपरिया वीरसा में घरों, नदी-नालों तथा झाड़ियों में संचालित अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 6 चढ़ी हुई भट्टियां, 6000 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 85 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची शराब बरामद की गई। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए हैं। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं वृत्त प्रभारी श्री जी.एल. मरावी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री भारती गोंड, श्री वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, श्री राजेश सिंघल, उपनिरीक्षक एवं वृत्त प्रभारी श्री नरेंद्र नागेश, सुश्री पूर्णिमा बरकड़े, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लक्ष्मीचंद सहित आबकारी विभाग का अमला उपस्थित था।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल देलाखारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं कक्षा 6वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। 

#NasheSeDooriHaiZaroori2.0 
#NashaMuktBharat 
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara 
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Home Department of Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

"नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल देलाखारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं कक्षा 6वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। #NasheSeDooriHaiZaroori2.0 #NashaMuktBharat #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktChhindwara #procwa #छिन्दवाड़ा #JansamparkMP Home Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

विकासखंड हर्रई में मार्केटिंग सोसाइटी के नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ

किसानों को मिली बड़ी सुविधा
=======================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप शुक्रवार को जिले के विकासखंड हर्रई में मार्केटिंग सोसाइटी के नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह शुभारम्भ अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में अमरवाड़ा एसडीएम श्री हेमकरण धुर्वे, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता डेहरिया, श्री दीपक नेमा, श्री मनोज नेमा, श्री शंभु साहू सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे।
    नगद विक्रय केंद्र का शुभारम्भ  करने के उपरांत अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हर्रई विकासखंड में मार्केटिंग सोसाइटी केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने में अत्यंत सुविधा होगी तथा उन्हें समय पर आवश्यक कृषि आदान मिल सकेंगे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री चन्दरसी कुडोपा, पार्षद श्री सुनील इरपाची, मंडल अध्यक्ष श्री रामनारायण धुर्वे, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री नीलकंठ पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, एसडीएओ श्री विनोद टांडेकर, श्री हनुमानशाह पंद्रराम, श्री चंद्रप्रकाश वर्मा, प्रबंधक मार्केटिंग सोसाइटी हर्रई तथा कृषि विभाग का समस्त मैदानी अमला उपस्थित था।

विकासखंड हर्रई में मार्केटिंग सोसाइटी के नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ किसानों को मिली बड़ी सुविधा ======================================================= कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप शुक्रवार को जिले के विकासखंड हर्रई में मार्केटिंग सोसाइटी के नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह शुभारम्भ अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में अमरवाड़ा एसडीएम श्री हेमकरण धुर्वे, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता डेहरिया, श्री दीपक नेमा, श्री मनोज नेमा, श्री शंभु साहू सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे। नगद विक्रय केंद्र का शुभारम्भ करने के उपरांत अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हर्रई विकासखंड में मार्केटिंग सोसाइटी केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने में अत्यंत सुविधा होगी तथा उन्हें समय पर आवश्यक कृषि आदान मिल सकेंगे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री चन्दरसी कुडोपा, पार्षद श्री सुनील इरपाची, मंडल अध्यक्ष श्री रामनारायण धुर्वे, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री नीलकंठ पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, एसडीएओ श्री विनोद टांडेकर, श्री हनुमानशाह पंद्रराम, श्री चंद्रप्रकाश वर्मा, प्रबंधक मार्केटिंग सोसाइटी हर्रई तथा कृषि विभाग का समस्त मैदानी अमला उपस्थित था।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026

धन्यवाद Nakul Kamal Nath जी सांसद माननीय नकुलनाथ जी के सतत प्रयासों से छिन्दवाड़ा को मिली छिन्दवाड़ा-नैनपुर रेल #chw - Chhindwara Nagar News