हसपुरा: हसपुरा - मेहंदिया पथ में टेम्पो से गिरकर युवक घायल, 112 नंबर की गश्ती पुलिस वाहन ने पहुंचाया अस्पताल
हसपुरा शहर के हसपुरा - मेहंदिया पथ में रविवार को टेम्पो से एक युवक गिर गया। जिससे युवक घायल हो गया। घायल युवक 35 वर्षीय मेहंदिया थाना क्षेत्र के सवजपुरा गांव के नवीन राजवंशी है। चिकित्सकों ने बताया कि युवक खतरा से बाहर है। बताया जाता है कि घर टेम्पो पर ससुराल मोती विगहा गांव के लिए चला था। जहां रास्ता में अनियंत्रित होकर टेम्पो से सड़क पर गिर गया।