कोलगवां थाना पुलिस ने नारायण तलब बस्ती में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपी चोर की निशानदेही पर नारायण तालाब बस्ती निवासी आरोपियों प्रिया वंशकार और विजय वंशकार को गिरफ्तार किया है । थाने में आवश्यक लिखापड़ी के बाद पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराया और पेश करने के लिए मंगलवार की दोपहर 3 बजे कोर्ट रवाना हो गई है ।