हैदरनगर: हैदरनगर देवी धाम मेला परिसर से बाइक की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
देवी धाम मेला परिसर हैदरनगर से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने इंग्लेश सिंह के मकान के सामने सड़क किनारे खड़ी बाइक चुरा ली है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। फुटेज में चोर मुंह बांधकर बाइक लेकर जाते दिखाई दे रहा है।