बांसगांव: मादक पदार्थ तस्करी में वांछित महिला को बेलीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
गोरखपुर जनपद की बेलीपार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित चल रही एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान किरन उर्फ कीना पत्नी जुगनू उर्फ राज आर्यन के रूप में हुई है।