लखीमपुर: दीपावली पर सुरक्षा को लेकर खीरी पुलिस हुई अलर्ट, थाना प्रभारी ने कस्बे में किया पैदल गश्त
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए खीरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे थाना खीरी के प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गस्त एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।