भुईयन माता मंदिर में दुर्गा प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
सौ साल पुराने धार्मिक स्थल पर हुई घटना, पुजारी ने पुलिस को दी तहरीर
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र के ग्राम बोझवा स्थित प्राचीन भुईयन माता मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
मंदिर के पुजारी रामबहादुर के अनुसार, भुईयन माता का यह धार्मिक स्थल करीब सौ वर्ष पुराना है और पूरे गांव की आस्था का केंद्र है। यहां विभिन्न धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। प्रतिमा खंडित किए जाने से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
पुजारी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
#highlightseveryone #paliakalan #followers #highlights