बाबई: महेंदवाड़ी में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बुधवार को दोपहर 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी खुशीलाल पिता चेतराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी दिनेश ने फरियादी से ग्राम महेंदवाडी में अशोक सराठे के घर के सामने गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।