जांजगीर: लोहे की रॉड और डंडे से पीटकर हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद, जांजगीर कोर्ट ने सुनाया फैसला
जांजगीर। बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर युवक की हत्या करने के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश गणेशराम पटेल की अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने प्रत्येक आरोपी पर 5-5 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर छह-छह माह का अतिरिक्त साधारण कारावा